रामाधीन सिंह मार्केट, फैजाबाद रोड, निकट आई. टी. चौराहा, लखनऊ View more

बांझपन


image

इनफर्टिलिटी अथवा बांझपन एक आम समस्या बन चुकी है। पारम्परिक रूप से बांझपन की समस्या को अक्सर महिलाओ के साथ जोड़ के देखा जाता है, हालाँकि ऐसा है नही। अगर कोई जोड़ा निरंतर 12 माहया अधिक समय से संतान प्राप्ति हेतु प्रयास करने पर भी विफल होता है, तो यह इनफर्टिलिटी की समस्या की और संकेत करती है। ऐसी स्थिति में दोनों, संतान के इक्छुक माता और पिता को डाक्टरी परामर्श लेने की आवश्यकता है ताकि कारण स्पष्ट हो सके।

इन फर्टिलिटी के निदान से पहले , प्रजनन विशेषज्ञ डॉक्टर, माता तथा पिता की यौन आदतों को समझने का प्रयास करता है ताकि प्राकृतिक रूप से गर्भाधन की संभावनाओं को बेहतर बनाया जा सके।

बांझपन के लक्षण :

बांझपन के लक्षणों में सबसे मुख्य लक्षण है प्रयास करने के बावजूद भी गर्भधारण ना होना।

पुरुषों में बांझपन के लक्षण

  • यौन इच्छा में बदला व महसूस करना
  • अंडकोष के भीतर दर्द, गांठ या सूजन का महसूस होना
  • वीर्यपात के समय समस्या होना (Ejaculatory/Erectile Dyfunction)

महिलाओं के अंदर बांझपन के लक्षण

पी सी ओ डी (PCOD) या पी सी ओ एस (PCOS) की समस्या भी एक कारण हो सकता है।

इन समस्याओं के कुछ यह लक्षण है-

  • बालों की समस्या जैसे बालों का पतले होना या झड़ना
  • वजन का अचानक से बढ़ना
  • चेहरे पर मुहांसे होना या त्वचा संबंधी कोई समस्या आदि
  • मासिक धर्म के कारण पीठ या पेट में दर्द रहना

महिला या पुरुष में ऊपर बताए गए किसी भी कारण या लक्षण का महसूस होने परतुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

बाँझपन के कारण

पुरुषों में बांझपन के क्या कारण हो सकते है?

  • शुक्राणुओं की संख्या में अधिक कमी जिसे हम अंग्रेजी में Low Sperm Count भी कहते हैं।
  • सीमेन में शुक्राणुओं की उपस्थिति का ना होना जिसे हम अंग्रेजी में Azoospermia कहते हैं।
  • शुक्राणुओं की गति की समस्या जिसे हम अंग्रेजी में Low Sperm Motility कहते हैं।
  • शुक्राणुओं के आकार की समस्या जिसे हम अंग्रेजी में Poor Sperm Morphology कहते हैं।
  • शुक्राणुओं की गुणवत्ता की समस्या भी एक एहम कारण हो सकता है यानि की Low Quality Sperm और शुक्राणुओं सबंधी कोई अन्य समस्या भी पिता बनने में दिक्कत पैदा कर सकती है।

महिलओं में बांझपन के क्या कारण हो सकते हैं ?

  • फैलोपियन ट्यूब में रुकावट (ब्लॉकेज) होना
  • हॉर्मोन में असंतुलन (PCOS)
  • पीरियड्स का अनियमित होना
  • गर्भाशय में समस्या या आदि